शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा “Cyber Security Awareness Program – Safe Click 2026” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की आदरणीय प्राचार्य डॉ. शिखा सक्सेना द्वारा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रचना साँचा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता और उनका संदेश: कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं:
-
इंस्पेक्टर भावना तिवारी
-
सब-इस्पेक्टर मंजू पटेल
-
सब-इन्स्पेक्टर नीलम द्विवेदी
-
कॉन्स्टेबल अजीत गौतम
मुख्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud), डिजिटल जागरूकता, साइबर अपराधों से बचाव तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में बेहद महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारी साझा की। उनके इस व्याख्यान ने विद्यार्थियों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
सहयोग एवं सहभागिता: इस आयोजन को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सदस्य डॉ. रुकमणी अहिरवार, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. मुकेश विश्वकर्मा तथा श्री अनिल बिंझिया का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, आयोजन समिति, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने इसमें सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, प्राध्यापकों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार डॉ. पूजा गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया।
विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी संदेश:
“Think Before You Click”
“Stay Alert, Stay Secure, Stay Safe Online.”