“त्रैमासिक गतिविधि कैलेंडर (अप्रैल–जून 2026)”
प्लेसमेंट ड्राइव, स्वरोजगार एवं स्टार्टअप कार्यशाला – 2026, स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में ‘युवा सेवा सप्ताह’ का सफल आयोजन
-
1. युवा सेवा सप्ताह एवं विवेकानंद जयंती समारोह
स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में प्राचार्य डॉ. शिखा सक्सेना के संरक्षण में सप्ताह भर चलने वाले ‘युवा सेवा सप्ताह’ का भव्य आयोजन किया गया। हिंदी विभाग और विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं रहीं:
-
जागरूकता गतिविधियाँ: ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत जागरूकता रैली और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
-
प्रतियोगिताएं: निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में आनंद आयत (प्रथम), सूर्य गुप्ता (द्वितीय) और सत्यवती चौधरी (तृतीय) ने स्थान प्राप्त किया।
-
प्रेरणा: डॉ. रमेश शुक्ला एवं डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में छात्रों ने सूर्य नमस्कार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के नाम संवाद का सीधा प्रसारण देखा।
2. प्लेसमेंट ड्राइव, स्वरोजगार एवं स्टार्टअप कार्यशाला
विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 16 जनवरी 2026 को रूम नंबर 01 में एक विशेष Placement Drive का आयोजन किया गया।
-
आयोजक: यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल, IQAC और इनक्यूबेशन सेल द्वारा आयोजित किया गया।
-
विशेष अतिथि: मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार शुक्ला (नोडल ऑफिसर) और विशेष अतिथि श्री एम.एस. मरकाम (डिप्टी डायरेक्टर, रोजगार कार्यालय) ने छात्रों को करियर और स्टार्टअप के गुर सिखाए।
-
सहभागी: इसमें बीएससी (BSc), बीसीए (BCA), एमएससी (MSc) और एमए (MA) के तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
-

