शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर में “हर घर तिरंगा अभियान 2026” के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर में मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा अभियान 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलेगा।
अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में तिरंगे के साथ सेल्फी/छायाचित्र, देशभक्ति भाषण एवं नृत्य प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत/काव्य पाठ एवं तिरंगा प्रश्नोत्तरी, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन श्रद्धांजलि, तिरंगा यात्रा/स्वतंत्रता रन, मानव श्रृंखला तथा तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, संस्कार एवं कर्तव्यबोध की भावना को बढ़ावा देना है। महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी अभियान में सक्रिय सहभागिता करेंगे।