“स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत ‘कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार और नए बिजनेस आइडियाज’ पर व्याख्यान संपन्न”

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय (स्वशासी), जबलपुर (म.प्र.) में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शिखा सक्सेना के संरक्षण एवं स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. उषा मसराम व प्लेसमेंट सेल की प्रभारी डॉ. राजश्री कपूर के निर्देशन में तथा तथा प्रकोष्ठ के सहसंयोजकों डॉ ज्ञानेश पांडे और डॉ आनंद प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 19 अगस्त 2026 को विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कृषि क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कृषि विभाग की डॉ. वर्षा शुक्ला ने विद्यार्थियों को कृषि आधारित विभिन्न, एग्री बिजनेस, ऑर्गेनिक फार्मिंग माइक्रो ग्रीन, हाइड्रोपोनिक इयरपोनिक एवं स्वरोजगार के आधुनिक अवसरों से अवगत कराया। डॉ वर्षा शुक्ला का परिचय, डॉ विनीता रतौनिया द्वारा प्रस्तुत किया गया।
द्वितीय सत्र में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार विश्वकर्मा ने महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया। मंच संचालन डॉ प्रीति पांडे और आभार प्रदर्शन डॉ आनंद प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे, पर्यावरण विभागाध्यक्ष श्री मनीष मौर्य, डॉ रुपाली जैन श्रीमती निशा जैन, श्रीमती पूनम सेन श्री अजय कुमार रजक का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ करियर मित्र के रूप में अंशिता, स्वप्निल, यूशिका, अविजित, भावना परस्ते का योगदान रहा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता रही।