गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं व्याख्यान का आयोजन

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर में 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. अलकेश चतुर्वेदी (क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, जबलपुर संभाग) तथा आचार्य व्यास श्री राघवाचार्य जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. मीना गुप्ता ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा, ज्ञान, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों पर विद्यार्थियों को प्रेरक संबोधन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा सक्सेना जी ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।