शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर में कारगिल विजय दिवस का गरिमामय आयोजन; निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता एवं वृत्तचित्र प्रदर्शन संपन्न

म.प्र. शासन के निर्देशानुसार 26 जुलाई 2026 को शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर में “कारगिल विजय दिवस” अत्यंत गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सैन्य विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. लखन सिंह कुशरे द्वारा “कारगिल विजय दिवस की शौर्य गाथा” पर विशेष व्याख्यान दिया गया एवं एक वृत्तचित्र (Documentary) का प्रदर्शन किया गया।
प्राचार्या डॉ. शिखा सक्सेना द्वारा उपस्थित जनों को शपथ दिलाई गई एवं कारगिल के अमर शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्या महोदया ने अपने उद्बोधन में वीरों की गाथा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजन में डॉ. जया बाजपेयी, डॉ. वर्षा अगलावे, डॉ. रचना सांचा, डॉ. प्रीति डोंगरे, डॉ. रेखा अग्रवाल एवं डॉ. रूकमणि अहिरवार का विशेष सहयोग रहा।