“स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन; नोडल अधिकारी प्रो. अरुण शुक्ला रहे मुख्य वक्ता”

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन एवं प्रकोष्ठ द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2026 को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन जीवन, करियर अवसरों, व्यक्तित्व विकास तथा रोजगारोन्मुखी गतिविधियों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन प्रोफेसर डॉ. अरुण शुक्ला (नोडल अधिकारी) ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास, लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं करियर योजना के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करते हुए निरंतर सीखने और जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा सक्सेना, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा करियर से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
यह इंडक्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरणा एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।