दीक्षारंभ समारोह 2026 के अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं विभागीय परिचय कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर | शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर (स्वशासी) में 1 से 3 जुलाई 2026 तक आयोजित दीक्षारंभ समारोह (Induction Program) के अंतर्गत नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विविध शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं अतिथि वक्ताओं ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, अनुशासन, अनुसंधान, नवाचार एवं करियर निर्माण के अवसरों से परिचित कराया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों एवं प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें उपलब्ध सुविधाओं, अनुसंधान गतिविधियों तथा व्यावहारिक शिक्षण व्यवस्था की जानकारी दी गई। साथ ही करियर मार्गदर्शन, उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार संभावनाओं पर विशेषज्ञों द्वारा प्रेरक व्याख्यान भी दिए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा उनके समग्र व्यक्तित्व विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा। पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।