“नशे से दूरी ज़रूरी” अभियान 2.0: शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर में नशा मुक्ति एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में शासन के निर्देशानुसार “नशे से दूरी ज़रूरी 2.0 अभियान” के अंतर्गत एक दिवसीय नशा मुक्ति एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिखा सक्सेना ने की. उन्होंने उपस्थित प्राध्यापकों, कर्मचारियों, NSS स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला और सभी से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया. इसके उपरांत, सभी उपस्थितों को नशा मुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई.